-->

Biography Of Thomas Alva Edison

Thomas Alva Edison


Thomas Alva Edison  ( 1847 - 1931 )

जन्म : 11 फ़रवरी 1847
       
जन्म स्थान : मिलान, ओहायो, संयुक्त राज्य अमेरिका      
                   (U.S.A)
मृत्यु :    अक्टूबर 18, 1931 (उम्र 84)
             वेस्ट ऑरेंज न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका 
             (U.S.A)

राष्ट्रीयता : अमेरिकी
व्यवसाय : आविष्कारक, व्यापारी
धार्मिक मान्यता : देववादी

जीवनसाथी : मैरी स्टिलवेल (वि॰ 1871–84)
                   मीना मिलर (वि॰ 1886–1931)


माता-पिता :  सामुएल ओगडेन एडीसन जूनियर. (1804–                         1896)
                    नैन्सी मैथ्यू इलियट (1810–1871)


आरम्भिक जीवन :

महान् आविष्कारक थॉमस ऐल्वा एडिसन का जन्म ओहायो राज्य के मिलैन नगर में 11 फ़रवरी 1847 ई. को हुआ। बचपन से ही एडिसन ने कुशाग्रता, जिज्ञासु वृत्ति और अध्यवसाय का परिचय दिया। छह वर्ष तक माता ने घर पर ही पढ़ाया, सार्वजनिक विद्यालय में इनकी शिक्षा केवल तीन मास हुई। तो भी एडिसन ने ह्यूम, सीअर, बर्टन, तथा गिबन के महान ग्रंथों एवं डिक्शनरी ऑव साइंसेज़ का अध्ययन 10वें जन्मदिन तक पूर्ण कर लिया था।

एडिसन 12 वर्ष की आयु में फलों और समाचारपत्रों के विक्रय का धंधा करके परिवार को प्रति दिन एक डालर की सहायता देने लगे। वे रेल में पत्र छापते और वैज्ञानिक प्रयोग करते। तार प्रेषण में निपुणता प्राप्त कर 20 वर्ष की आयु तक, एडिसन ने तार कर्मचारी के रूप में नौकरी की। जीविकोपार्जन से बचे समय को एडिसन प्रयोग और परीक्षण में लगाते थे।

थॉमस एल्वा एडिसन एक महान अमरीकी आविष्कारक एवं व्यवसायी थे। संपूर्ण विश्व में अपनी महानतम उपलब्धियों के लिए जाने वाले इस महान वैज्ञानिक (scientist) के नाम पर 1093 आविष्कारों के पेटेंट दर्ज हैं। विद्युत-बल्ब का अविष्कार करने के कारण इन्हे विश्वभर में प्रकाश का फरिश्ता कहा जाता हैं। थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 में अमेरिका के ओहियो शहर के मिलान गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम सेमुएल एडिसन और माँ का नाम नैन्सी एलियट था। एडिसन अपने माता-पिता की सात संतानों में से सबसे छोटे थे। इनके पिता ने हर प्रकार के व्यवसाय करने का प्रयास किया लेकिन उन्हे किसी में भी सफलता ना मिली। जिस समय एडिसन की उम्र सात वर्ष की थी, तब उनका परिवार पोर्ट ह्यूरोंन, मिशिगेज चला गया, जहाँ पर उनके पिता एक बढ़ई के रूप में फोर्ट ग्रेरियेट में नियुक्त किये गये थे।

एडीसन बचपन में बहुत कमजोर थे और उनका व्यक्तित्व बहुत जटिल था। लेकिन इनका मस्तिष्क सदा पश्नो से भरा रहता था। वह किसी भी चीज़ को तब तक नही मानते थे जब तक उसका स्वंय परीक्षण न कर ले। इस प्रकार के दृष्टिकोण के कारण ही इन्हे स्कूल से निकाल दिया गया। इनके अध्यापक ने कहा था कि इस लड़के का दिमाग़ बिल्कुल खाली हैं। स्कूल से निकाले जाने के बाद इन्हे इनकी माँ ने घर पर ही शिक्षा दी थी, जो कि खुद अध्यापिका थी। एडिसन ने अपनी ज्यादातर शिक्षा आर.जी. पार्कर स्कूल से और दी कूपर यूनियन स्कूल ऑफ़ साइंस एंड आर्ट से ग्रहण किया। एडिसन को बचपन से ही सुनने में तकलीफ होती थी। ये सब तब से चल रहा था जब से बचपन में उन्हें एक तेज़ बुखार आया था और उससे उबरते समय उनके दाहिने कान में चोट आ गयी थी। तभी से उन्हें सुनने में थोड़ी-बहुत परेशानी होती थी।

उनके करियर के मध्य, उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया की जब वे ट्रेन में सफ़र कर रहे थे तभी एक केमिकल में आग लग गयी, जिस वजह से वे ट्रेन के बाहर फेंके गये और उनके कान में चोट आ गयी। कुछ साल बाद ही, उन्होंने इस कहानी को तोड़ते हुए एक नयी कहानी बनाई और कहने लगे की जब चलती ट्रेन में कंडक्टर उनकी मदद कर रहा था, तभी अचानक उनके कान में चोट लगी थी। सन 1862 की बात हैं जब इन्होने अपनी जान पर खेलकर स्टेशन मास्टर के बच्चे को एक रेल दुर्घटना में मरने से बचाया। एडीसन के इस कारनामे से स्टेशन मास्टर बहुत प्रसन्न हुआ। उसके पास धन के रूप में तो कुछ देने को था नही, लेकिन उसने एडीसन को टेलिग्राफ सिखाने का वचन दिया। एडीसन ने इस व्यक्ति से टेलिग्राफ सीखी और सन 1868 में उन्होने अपना टेलिग्राफ पर पहला पेटेंट कराया। उसी वर्ष उन्होने वोट रेकॉर्ड करने की मशीन का अविष्कार किया।

इसके अगले वर्ष वे न्यूयॉर्क चले गये। वहाँ पर भी उन्होने कुछ समय ग़रीबी में गुज़रा, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हे स्टॉक एक्सचेंज के टेलिग्राफ ऑफीस में नौकरी मिल गयी। उन्होने अपना टेलिग्राफ उपकरण एक्सचेंज के प्रेसीडेंट को इस आशा में भेंट किया की उन्हे इसके लिए 2,000 डॉलर मिल जाएँगे, लेकिन एक्सचेंज का प्रेसीडेंट उनके इस टेलिग्राफ उपकरण से इतना प्रभावित हुआ की उसने एडीसन को इसके 40 हज़ार डॉलर दिए, यही से उनके सौभाग्य का आरंभ हुआ। सन 1876 में न्यूजर्सी के मैनलो पार्क में इन्होने अपनी प्रयोगशाला स्थापित की। वहाँ इन्होने इतने अनुसंधान किए की इन्हे मैनलो पार्क का जादूगर कहा जाने लगा। सन 1877 में एडीसन ने ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किया। इसी प्रयोगशाला में सन् 1879 में एडीसन ने विद्युत बल्ब का अविष्कार किया। जब ये विद्युत बल्ब पर कार्य कर रहे थे तभी इन्होने तापायनिक उत्सर्जन (Thermionic Emission) के सिद्धांत का अविष्कार किया और बाद में इसी सिद्धांत पर एलेक्ट्रॉनिक बल्ब बनाए गए।

एडिसन ने विद्युत प्रकाश के अलावा सिनेमा, टेलीफोन, रिकॉर्ड और सीडी का सृजन किया और योगदान दिया था। उनके समस्त अविष्कार आज किसी न किसी रूप में उपयोग में है। एडीसन के शोधो के आधार पर ही बाद में रेमिँगटन टाइप रायटर विकसित किया गया। इन्होने एक विद्युत से चलने वाला पेन भी खोजा, जो बाद में मिमोग्राफ के रूप में विकसित हुआ। सन् 1889 में उन्होने चलचित्र कैमरा भी विकसित किया।

एडिसन एक महान अविष्कारक थे, उनके समय में उन्होंने पुरे US के 1093 पेटेंट्स अपने कब्जे में कर रखे थे, और इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी में भी उनके कई सारे पेटेंट्स है। उनके इन सभी पेटेंट्स का उनके आविष्कारों पर बहुत प्रभाव पड़ा। वे एक वैज्ञानिक ही नही बल्कि एक सफल उद्यमी भी थे। वे हर दिन अपने काम करने के बाद बचे समय को प्रयोग और परिक्षण में लगते थे। उन्होंने अपनी कल्पना शक्ति और स्मरण शक्ति का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगाया। उनके इसी टैलेंट की बदौलत उन्होंने 14 कंपनियों की स्थापना की जिनमें जनरल इलेक्ट्रिक भी शामिल है, जो आज भी दुनिया की सबसे बड़ी व्यापर करने वाली कंपनी के नाम से जानी जाती है। प्रथम विश्वयुद्ध में एडिसन ने जलसेना सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष बनकर 40 युद्धोपयोगी आविष्कार किए। पनामा पैसिफ़िक प्रदर्शनी ने 21 अक्टूबर 1915 ई. को एडिसन दिवस का आयोजन करके विश्वकल्याण के लिए सबसे अधिक अविष्कारों के इस उपजाता को संमानित किया। 1927 ई. में एडिसन नैशनल ऐकैडमी ऑव साइंसेज़ के सदस्य निर्वाचित हुए।

21 अक्टूबर 1929 को राष्ट्रपति दूसरे ने अपने विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिसन का अभिवादन किया। सन् 1912 में इन्हे अपने पुराने सहयोगी टेल्सा के साथ नोबेल पुरूस्कार मिलने को था लेकिन टेल्सा एडीसन के साथ नोबेल पुरूस्कार लेने से इनकार कर दिए, इस कारण दोनो ही वैज्ञानिक नोबेल पुरूस्कार से वंचित रह गए। वे जीवन की अंतिम सांसो तक खोज कार्य में लगे रहे। मृत्यु को भी उन्होंने गुरुतर प्रयोगों के लिए दूसरी प्रयोगशाला में पदार्पण समझा। ”मैंने अपना जीवनकार्य पूर्ण किया। अब मैं दूसरे प्रयोग के लिए तैयार हूँ”, इस भावना के साथ विश्व की इस महान उपकारक विभूति ने 18 अक्टूबर 1931 को संसार से विदा ली।

अनुसंधानओं का आरम्भ :

1869 ई. में एडिसन ने अपने सर्वप्रथम आविष्कार "विद्युत मतदानगणक" को पेटेंट कराया। नौकरी छोड़कर प्रयोगशाला में आविष्कार करने का निश्चय कर निर्धन एडिसन ने अदम्य आत्मविश्वास का परिचय दिया। 1870-76 ई. के बीच एडिसन ने अनेक आविष्कार किए। एक ही तार पर चार, छह, संदेश अलग अलग भेजने की विधि खोजी, स्टॉक एक्सचेंज के लिए तार छापने की स्वचालित मशीन को सुधारा, तथा बेल टेलीफोन यंत्र का विकास किया। उन्होंने 1875 ई. में "सायंटिफ़िक अमेरिकन" में "ईथरीय बल" पर खोजपूर्ण लेख प्रकाशित किया; 1878 ई. में फोनोग्राफ मशीन पेटेंट कराई जिसकी 2010 ई. में अनेक सुधारों के बाद वर्तमान रूप मिला।

21 अक्टूबर 1879 ई. को एडिसन ने 40 घंटे से अधिक समय तक बिजली से जलनेवाला निर्वात बल्ब विश्व को भेंट किया। 1883 ई. में "एडिसन प्रभाव" की खोज की, जो कालांतर में वर्तमान रेडियो वाल्व का जन्मदाता सिद्ध हुआ। अगले दस वर्षो में एडिसन ने प्रकाश, उष्मा और शक्ति के लिए विद्युत के उत्पादन और त्रितारी वितरण प्रणाली के साधनों और विधियों पर प्रयोग किए; भूमि के नीचे केबुल के लिए विद्युत के तार को रबड़ और कपड़े में लपेटने की पद्धति ढूँढी; डायनेमो और मोटर में सुधार किए; यात्रियों और माल ढोने के लिए विद्युत रेलगाड़ी तथा चलते जहाज से संदेश भेजने और प्राप्त करने की विधि का आविष्कार किया। एडिसन ने क्षार संचायक बैटरी भी तैयार की; लौह अयस्क को चुंबकीय विधि से गहन करने का प्रयोग किए, 1891 ई. में चलचित्र कैमरा पेटेंट कराया एवं इन चित्रों को प्रदर्शित करने के लिए किनैटोस्कोप का आविष्कार किया।

अन्तिम समय :

मेनलोपार्क और वेस्ट ऑरेंज के कारखानों में एडिसन ने 50 वर्ष के अथक परिश्रम से 1,093 आविष्कारों को पेटेंट कराया। अनवरत कर्णशूल से पीड़ित रहने पर भी अल्प मनोरंजन, निरंतर परिश्रम, असीम धैर्य, आश्चर्यजनक स्मरण शक्ति और अनुपम कल्पना शक्ति द्वारा एडिसन ने इतनी सफलता पाई। मृत्यु को भी उन्होंने गुरुतर प्रयोगों के लिए दूसरी प्रयोगशाला में पदार्पण समझा। ""मैंने अपना जीवनकार्य पूर्ण किया। अब मैं दूसरे प्रयोग के लिए तैयार हूँ"", इस भावना के साथ विश्व की इस महान उपकारक विभूति ने 18 अक्टूबर 1931 को संसार से विदा ली।




Home | About | Contact Us | Privacy | Terms