-->

संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014

 संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।


 विधेयक की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-

जी. वस्तु और सेवा कर विषय पर कानून बनाने के लिए संसद और राज्य विधायिकाओं को एक साथ शक्ति दी गई।

एच. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेवा कर, अतिरिक्त सीमा शुल्क जिसे सामान्य रूप से काउंटर वेलिंग ड्यूटी कहा जाता है तथा विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क जैसे विभिन्न केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर इसमें समाहित हो जाएगें।

आई. राज्य वैल्यू ऐडेट टैक्स/सैल्स टैक्स, मनोरंजन कर (स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स से अलग), केन्द्रीय बिक्री कर (टैक्स केन्द्र लगाता है और संग्रह राज्य करते है), ऑक्टराय, इंट्री टैक्स, परचेज टैक्स, लग्जरी टैक्स तथा लॉटरी, सट्टे और जुए पर टैक्स।

जे. संविधान के विशेष महत्व की घोषित वस्तुओं की अवधारणा समाप्त।

के. वस्तुओं और सेवाओं के अंतर-राज्य कारोबार पर एकीकृत वस्तु और सेवा कर लगाने का प्रावधान।

एल. मानवीय खपत के लिए नशीली शराब को छोड़कर सभी वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी लगाया जाएगा। पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर बाद की तिथि से जीएसटी लगाया जाएगा। यह तिथि वस्तु और सेवा कर परिषद की सिफारिश पर अधिसूचित की जाएगी।

एम. पांच वर्षों तक राज्यों को वस्तु और सेवा कर लागू करने में हुए राजस्व नुकसान के लिए मुआवजा।

एन. वस्तु और सेवा कर से संबंधित विषयों की जांच के लिए वस्तु और सेवा कर परिषद का गठन तथा टैक्स दरें, टैक्स, सेस तथा सम्मिलित अधिभार छूट सूची तथा न्यूनतम सीमा, मॉडल जीएसटी कानून आदि पर केन्द्र और राज्यों को सिफारिश। यह परिषद केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करेगी और सभी राज्य सरकारें इसकी सदस्य होंगी।




⚫Table of contents ⚫


➢   GST परिचय और विशेषतायें GST  introduction & Features 

➢   GST की आवश्यकता/लाभ GST Requirment/ Benefits 

➢   GST की कार्य प्रणाली GST Function 

➢   GST पंजीकरण प्रणाली GST Registration System

➢   GST टैक्स स्लैब GST Tax Slab 

➢   GST रिटर्न और असेसमेंट GST Returns and Assessments 

➢   क्यों जरूरी है जीएसटी Why GST Is Important  

➢   टैक्स पर टैक्स की व्यवस्था समाप्त होगी Tax System Will End On Tax 

➢   जीएसटी की मुख्य बातें Highlights Of GST 

➢   जीएसटी बिल क्या है  What Is GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के प्रमुख लाभ  Benefits Of GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के उद्देश्य Objectives Of GST Bill  

➢   जीएसटी के अंतर्गत आयात पर टैक्स किस तरह लगेगा।  How Will Import Tax Be Levied Under GST ? 

➢   संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।  What Are The Salient features of The Constitution (122nd Amendments ) Bill 2014 ? 







Home | About | Contact Us | Privacy | Terms