-->

GST - रिटर्न और असेसमेंट

 

GST की रिटर्न

वस्तु एवं सेवा कर या जी एस टी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिये तथा कर प्रशासन को जानकारी के देने के लिए GST की रिटर्न लागी जानी आवश्यक है। GST में रिटर्न के अलग-अलग प्रारूप हैं जो समय समय पर ऑनलाइन लगाये जायेंगे। कारोबारी या ट्रेडर के द्वारा किसी कर अवधि के लिए कर देयता घोषित करने के लिए रिटर्न लगायी जायेंगी।

GST रिटर्न की प्रमुख विशेषतायें:-

  1. CGST, SGST एवं IGST के लिये एक काॅमन रिटर्न होगी।
  2. सभी रिटर्न GSTN पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन जमा होगी।
  3. जीएसटी में विभिन्न प्रकार के करदाताओं के लिए 11 प्रकार के रिटर्न फाॅर्म प्रस्तावित किये गये है।
  4. संव्यवहार आधारित।
  5. इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य विवरण (आयात, निर्यात इत्यादि) के सिस्टम आधारित मिलान।
  6. आपूर्ति के विवरण से Auto Population
  7. मिसमैच के मामले में ITC का स्वतः रिवर्स।

Ledger की अवधारणा - नकद, आईटीसी और कर देयता।

संशोधित रिटर्न नहीं- परिवर्तन या संशोधन उस माह की मूल रिर्टन में किये जा सकते है जिसमें त्रुटि पाई गई।

GST के रिटर्न्स प्रपत्र

GST में रिटर्न फाइल करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकीकृत प्रमाण पत्र निम्नानुसार हैं:-

जीएसटीआर 1 - कर योग्य वस्तुओं या सेवाओं की बाहरी आपूर्ति का प्रभाव।

जीएसटीआर 1A - जावक आपूर्ति के रूप में, जोड़ा, संशोधित करने या प्राप्तकर्ता द्वारा नष्ट कर दिया विवरण।

जीएसटीआर 2 - कर योग्य माल या सेवाओं का दावा इनपुट टैक्स क्रेडिट की आवक की आपूर्ति का विवरण।

जीएसटीआर 2A - आवक की आपूर्ति का विवरण फार्म जीएसटीआर 1 के आधार आपूर्तिकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत पर प्राप्तकर्ता के लिए उपलब्ध कराया।

जीएसटीआर 3 - जावक आपूर्ति और आवक की आपूर्ति के विवरण को अंतिम रूप देने के आधार पर मासिक रिटर्न।

जीएसटीआर 4 - त्रैमासिक रिटर्न compounding Taxable व्यक्ति के लिये।

जीएसटीआर 4A - आपूर्तिकर्ता द्वारा प्रस्तुत फॉर्म जीएसटी -1 के आधार पर कम्पोजिशन योजना के तहत पंजीकृत प्राप्तकर्ता को उपलब्ध आवक आपूर्ति का विवरण।

जीएसटीआर 5 - गैर-निवासी विदेशी कर योग्य व्यक्ति के लिए रिर्टन।

जीएसटीआर 6 - आईएसडी रिटर्न।

जीएसटीआर 6A - आईएसडी प्राप्तकर्ता को आपूर्तिकर्ता द्वारा प्रस्तुत फार्म जीएसटी -1 के आधार पर आवक आपूर्ति का विवरण दिया गया।

जीएसटीआर 7 - स्त्रोत पर टैक्स घटाकर अधिकारियों के लिए रिटर्न।

संक्षेप में एक प्रकार से केवल मूल्यवृ़िद्ध(value addation) पर ही कर का आरोपण होगा।

निर्यात और सेज को आपूर्ति शून्य-दर आपूर्ति के रूप में माना जाएगा। निर्यात पर कोई कर देय नहीं है, लेकिन आपूर्ति से संबंधित आईटीसी निर्यातकों को वापस कर दी जाएगी।

जीएसटीआर 7A - टीडीएस प्रमाण पत्र।

जीएसटीआर 8 - ई-कॉमर्स ऑपरेटर के जरिए आपूर्ति की गई जानकारी और एकत्रित कर की राशि।

जीएसटीआर 9 - वार्षिक विवरणी।

जीएसटीआर 9A - धारा 8 के तहत कम्पोजिशन योजना के तहत पंजीकृत व्यवहारी की सरलीकृत वार्षिक विवरणी।

जीएसटीआर 9B - मिलान का विवरण ।

जीएसटीआर 10 - अंतिम रिटर्न ।

जीएसटीआर 11 - यूआईएन वाले व्यक्ति द्वारा आवक आपूर्ति का विवरण।

GST का ⁠⁠⁠⁠असेसमेंट

कर का आकलन (असेसमेंट) किसी व्यक्ति की कर दायित्व का निर्धारण करता है। किसी व्यक्ति की कर देनदारी एक कर अवधि के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा कर की जाने वाली रकम है।

कर का आंकलन मुख्यतः 2 प्रकार से होता है:–

1. कर योग्य व्यक्ति द्वारा स्वयं का मूल्यांकन।

2. कर अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन।

कर अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन 4 प्रकार के हैं:-

  1. अस्थायी मूल्यांकन
  2. जांच मूल्यांकन
  3. सर्वोत्तम निर्णय मूल्यांकन
  4. सारांश मूल्यांकन

GST असेसमेंट की प्रमुख विशेषतायें:-

जीएसटी सेल्फ असेसमेंट के सिद्धांत पर आधारित है।

करदाता अपनी प्रत्येक माह की समस्त आउटवर्ड सप्लाई अगले महीने की 10 तारीख तक रिटर्न जीएसटीआर-1 के रूप में सेल्फ एसेसड करेगा। इस रिटर्न के आधार पर इनवर्ड सप्लाई जीएसटीआर-2 Auto Populate होगी।

करदाता को रिटर्न के आधार पर प्रोविजनल तौर पर आईटीसी का लाभ मिलेगा।

करदाता के अनुरोध पर अनंतिम कर निर्धारण:-

कर दाता यदि कर दर या वस्तु/सेवा के मूल्य का विनिष्चय करने में असमर्थ है, तो अनंतिम रुप से उस दर या उस मूल्य पर जो उसे उचित लगे, कर चुकाने हेतु अनुरोध कर सकेगा।

समुचित अधिकारी 90 दिवस में उक्त अनुरोध का निस्तारण कर आदेश पारित करेगा।





⚫Table of contents ⚫


➢   GST परिचय और विशेषतायें GST  introduction & Features 

➢   GST की आवश्यकता/लाभ GST Requirment/ Benefits 

➢   GST की कार्य प्रणाली GST Function 

➢   GST पंजीकरण प्रणाली GST Registration System

➢   GST टैक्स स्लैब GST Tax Slab 

➢   GST रिटर्न और असेसमेंट GST Returns and Assessments 

➢   क्यों जरूरी है जीएसटी Why GST Is Important  

➢   टैक्स पर टैक्स की व्यवस्था समाप्त होगी Tax System Will End On Tax 

➢   जीएसटी की मुख्य बातें Highlights Of GST 

➢   जीएसटी बिल क्या है  What Is GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के प्रमुख लाभ  Benefits Of GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के उद्देश्य Objectives Of GST Bill  

➢   जीएसटी के अंतर्गत आयात पर टैक्स किस तरह लगेगा।  How Will Import Tax Be Levied Under GST ? 

➢   संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।  What Are The Salient features of The Constitution (122nd Amendments ) Bill 2014 ? 






Home | About | Contact Us | Privacy | Terms