-->

Benefit of GST bill

 जीएसटी बिल के प्रमुख लाभ

 व्यापार और उद्योग के लिए आसान अनुपालन: एक मजबूत और व्‍यापक सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली भारत में जीएसटी व्‍यवस्‍था की नींव होगी इसलिए पंजीकरण, रिटर्न, भुगतान आदि जैसी सभी कर भुगतान सेवाएं करदाताओं को ऑनलाइन उपलब्‍ध होंगी, जिससे इसका अनुपालन बहुत सरल और पारदर्शी हो जायेगा।

 कर दरों और संरचनाओं की एकरूपता: जीएसटी यह सुनिश्चित करेगा कि अप्रत्‍यक्ष कर दरें और ढांचे पूरे देश में एकसमान हैं। इससे निश्चिंतता में तो बढ़ोतरी होगी ही व्‍यापार करना भी आसान हो जाएगा। दूसरे शब्‍दों में जीएसटी देश में व्‍यापार के कामकाज को कर तटस्‍थ बना देगा फिर चाहे व्‍यापार करने की जगह का चुनाव कहीं भी जाये।

 विनिर्माताओं और निर्यातकों को लाभ: जीएसटी में केन्‍द्र और राज्‍यों के करों के शामिल होने और इनपुट वस्‍तुएं और सेवाएं पूर्ण और व्‍यापक रूप से समाहित होने और केन्‍द्रीय बिक्री कर चरणबद्ध रूप से बाहर हो जाने से स्‍थानीय रूप से निर्मित वस्‍तुओं और सेवाओं की लागत कम हो जाएगी। इससे भारतीय वस्‍तुओं और सेवाओं की अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में होने वाली प्रतिस्‍पर्धा में बढ़ोतरी होगी और भारतीय निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

 केंद्र और राज्य सरकारों के लिए सरल और आसान प्रशासन : केंद्र और राज्य स्तर पर बहुआयामी अप्रत्‍यक्ष करों को जीएसटी लागू करके हटाया जा रहा है। मजबूत सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली पर आधारित जीएसटी केन्‍द्र और राज्‍यों द्वारा अभी तक लगाए गए सभी अन्‍य प्रत्‍यक्ष करों की तुलना में प्रशासनिक नजरिए से बहुत सरल और आसान होगा।

 अधिक राजस्‍व निपुणता :जीएसटी से सरकार के कर राजस्‍व की वसूली लागत में कमी आने की उम्‍मीद है। इसलिए इससे उच्‍च राजस्‍व निपुणता को बढ़ावा मिलेगा।

 वस्‍तुओं और सेवाओं के मूल्‍य के अनुपा‍ती एकल एवं पारदर्शी कर: केन्‍द्र और राज्‍यों द्वारा लगाए गए बहुल अप्रत्‍यक्ष करों या मूल्‍य संवर्धन के प्रगामी चरणों में उपलब्‍ध गैर-इनपुट कर क्रेडिट के कारण आज देश में अनेक छिपे करों से अधिकांश वस्‍तुओं और सेवाओं की लागत पर प्रभाव पड़ता है। जीएसटी के अधीन विनिर्माता से लेकर उपभोक्‍ताओं तक केवल एक ही कर लगेगा, जिससे अंतिम उपभोक्‍ता पर लगने वाले करों में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।




⚫Table of contents ⚫


➢   GST परिचय और विशेषतायें GST  introduction & Features 

➢   GST की आवश्यकता/लाभ GST Requirment/ Benefits 

➢   GST की कार्य प्रणाली GST Function 

➢   GST पंजीकरण प्रणाली GST Registration System

➢   GST टैक्स स्लैब GST Tax Slab 

➢   GST रिटर्न और असेसमेंट GST Returns and Assessments 

➢   क्यों जरूरी है जीएसटी Why GST Is Important  

➢   टैक्स पर टैक्स की व्यवस्था समाप्त होगी Tax System Will End On Tax 

➢   जीएसटी की मुख्य बातें Highlights Of GST 

➢   जीएसटी बिल क्या है  What Is GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के प्रमुख लाभ  Benefits Of GST Bill 

➢   जीएसटी बिल के उद्देश्य Objectives Of GST Bill  

➢   जीएसटी के अंतर्गत आयात पर टैक्स किस तरह लगेगा।  How Will Import Tax Be Levied Under GST ? 

➢   संविधान (122वां संशोधन) विधेयक 2014 की प्रमुख विशेषताएं क्या है।  What Are The Salient features of The Constitution (122nd Amendments ) Bill 2014 ? 





Home | About | Contact Us | Privacy | Terms